{"_id":"585447844f1c1b686f64d383","slug":"farmers-in-the-water-as-soon-as-the-fighting-started-distributary","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में पानी आते ही किसानों में घमासान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा में पानी आते ही किसानों में घमासान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
रुकावट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह बाद मंगलपुर रजबहा में पानी आते ही किसानों में पानी के लिए जंग शुरू हो गई है। रजबहा से निकले नशीरपुर- लालपुर माइनर में नसीरपुर गांव के किसानों ने जबरन माइनर में बंधा लगाकर पानी को रोकने से लालपुर गांव के किसानों में आक्रोश है। किसानों ने थाने में शिकायत करते हुए बंधा खुलवाने की मांग की है ।
मंगलपुर रजबहा में एक माह बाद पानी आते ही नसीरपुर- लालपुर माइनर में पानी पहुंच गया। नसीरपुर व लालपुर गांव के किसानों में पानी आते ही गेहूं की फसल को पानी देने के लिए जल्दबाजी मच गई। इस पर नसीरपुर गांव के किसानों ने माइनर में जबरन बंधा लगाकर पानी को रोक लिया। जब लालपुर गांव के किसान बंधा खोलने गए तो वहां मौजूद नसीरपुर गांव के लाठियों से लैस किसानों ने उन्हें दौड़ा लिया। इस पर पीड़ित किसानों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पीड़ित किसान रघुनाथ संखवार, जसमेर, दिनेश, अरविंद, मानसिंह, अजय पाल आदि ने बताया कि नसीरपुर के ग्रामीणों ने जबरन माइनर का पानी रोक लिया। बांध खोलने गए तो उन्होंने ने लाठियों से हमला करने की कोशिश की। सिंचाई न होने से गेहूं की फसल खराब हो रही है। मंगलपुर थाना दरोगा हंसराज ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच कर माइनर का बंधा खुलवाया जाएगा।