{"_id":"5a2ee6104f1c1b60678c0aaf","slug":"farmer-dead-in-road-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किसान की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किसान की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
कानपुर देहात। सोमवार को अलग-अलग तीन सड़क हादसों में किसान की मौत हो गई। वहीं, कार सवार पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे अकबरपुर और रसूलाबाद थाना क्षेत्र में हुए।
पहला हादसा अकबरपुर में हुआ। वरौला गांव निवासी रामकिशुन (55) किसान थे। सोमवार दोपहर वह घर से खाना खाने के बाद टहलते हुए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रूरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया । इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां डॉ. पवन पार्या ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, दूसरा और तीसरा हादसा रसूलाबाद में हुए। आजाद नगर निवासी मो. आरिफ राइन ने बताया कि वह बाइक से चौराहे जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। इसी तरह केशव नगर निवासी वैभव बाजपेई ने बताया कि वह एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। बेला रोड पर अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए।
इसी दौरान बिधूना निवासी राजकिशोर अपनी बेटी प्रीति के साथ वैवाहिक कार्यक्रम से होकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में ट्रक ने साइड से कार में टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्री घायल हो गए। सीएचसी में इलाज कराने के बाद दोनों घर चले गए। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज की जा जाएगी। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है।