{"_id":"58d03ca04f1c1b2e4a1a2ccc","slug":"family-scandal-women-s-jewels-take-away-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर संकट बता महिला के गहने ले उड़े टप्पेबाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पर संकट बता महिला के गहने ले उड़े टप्पेबाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजी का शिकार हुई महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मेन रोड पर मंदिर से लौट रही महिला से बाइक सवार दो लोग परिवार पर संकट बताकर उसके गहनों की टप्पेवाजी कर ले गए। पुलिस टप्पेबाजों को तलाश कर रही है।
अब्दुल कलाम नगर निवासी विजय कुमार की पत्नी मायादेवी ने बताया कि वह मौहर माता मंदिर से पूजन कर लौट रही थी। राज गेस्ट हाउस के सामने उन्होंने उसे अचानक रोक लिया।
बोले कि तुम्हारे परिवार पर बडा संकट आने वाला है, जिसमें कुछ भी हो सकता है। इसका एक ही उपाय है कि गेस्ट हाउस की गली में 51 कदम जाकर देखो, वहां माता के दर्शन हाेंगे, उन्हीं के आशीर्वाद से तुम्हारे परिवार का संकट दूर हो जाएगा। जब वह गली की ओर बढ़ी तो कहने लगे ऐसे माता दर्शन नहीं देगी। सोने गहने के पहनकर जाने से वह अपमान समझती है।
विज्ञापन
उतार कर दे दो, दर्शन करके आओ गहने ले लेना। अब यदि माता के दर्शन न किए तो और बड़ी आपदा आएगी। इससे वह भयग्रस्त हो गई। महिला ने बाइक सवार को कान के बाले और जंजीर उतार कर दे दिए। 51 कदम जाकर देखा कोई नहीं मिला। वापस आकर देखा तो बाइक सवार दोनों लोग गायब थे।
घर जाकर महिला ने परिजनों को वाकये की जानकारी दी। बाद में इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर टप्पेबाजों की तलाश कराई जा रही है। बताया कि इस तरह के टप्पेबाजों से होशियार रहने के लिए प्रचार प्रसार कराया गया। इसके बाबजूद लोग झांसे में आ रहे हैं।