फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   False conferred a young man who came in to marry, handed over to the police

झांसा दे शादी रचाने आए युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Mon, 14 May 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
False conferred a young man who came in to marry, handed over to the police
युवक मनीष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सजेती थानाक्षेत्र के एक गांव में बीतीरात पांच लोगों के साथ शादी रचाने पहुंचे जालसाज युवक को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। यह देख उसके साथ के लोग उल्टे पांव भाग निकले। युवक को पुलिस हिरासत में थाने में बैठा रखा गया है। एसओ ने बताया कि अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। युवक के परिजनों को खबर दी गई है उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती एसएससी की तैयारी कर रही है। बीते दिनों वह एसएससी की परीक्षा देने लखनऊ गई थी। वहीं पर उसका परिचय गांव लहेगा, छतोह (रायबरेली) निवासी युवक मनीष कुमार पुत्र रामदुलारे से हुआ। वह भी उसी केंद्र पर परीक्षा देने आया था। मनीष ने खुद को
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख बताया और झांसे से युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। मोबाइल पर बात करके नजदीकियां बढ़ाईं और युवती के घर आने-जाने लगा। युवती के परिजनों पर दबाव डालकर शादी की तारीख तय कर ली। बीते शनिवार 12 मई को शादी की तारीख तय हुई। देर शाम मनीष दूल्हे के भेष में चालक समेत कुल पांच युवकों के साथ कार पर सवार होकर शादी करने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, लड़की पक्ष वालों ने उससे पूछा कि बारात कहां है तो जवाब दिया कि बारात के वाहन रोड जाम में फंस गए हैं। कहा कि जबतक वह आते हैं तबतक शादी की रस्में शुरू करो। लड़की पक्ष के लोग बारात आने पर ही आगे की रस्में शुरू करने का बात पर अड़ गए। भोर पहर तक कोई बाराती नहीं आया तो उनको शंका हुई। उन्होंने युवक को बंधक बना लिया। वहीं, मामला बिगड़ता देख मनीष के साथी रात में ही वहां से खिसक गए।


रविवार की सुबह इंतजार करने के बाद भी कोई बाराती अथवा मनीष के परिजन नहीं आए तो पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि लड़की वालों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। यदि वह आते हैं और दोनों पक्षों में कोई समझौता होता है तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। जबकि, लड़की पक्ष वालों ने बताया कि देर शाम तक मनीष के यहां से कोई नहीं आया है और न ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed