{"_id":"57b37d874f1c1b705e6eb0b1","slug":"fake-liquor-and-chemical-recovery-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब व केमिकल बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली शराब व केमिकल बरामद, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव में पुलिस ने छापा मारकर नकली देशी शराब बनाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 94 देशी क्वार्टर, 50 लीटर केमिकल, शराब की खाली शीशियां, होलोग्राम, रैपर आदि बरामद किए हैं। कारोबार में शामिल ग्रामीण को पुलिस ने मौके से पकड़ा है, जबकि उसका पुत्र फरार हो गया।
थानाध्यक्ष भीमसेन पौनिया ने बताया कि सरदारपुर गांव में पिता व पुत्र नकली देशी शराब बनाने का कारोबार चला रहे थे। इस दौरान अमर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र जसवंत को मौके से पकड़ा गया, जबकि उसका पुत्र फरार हो गया। मौके से शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह शराब की सप्लाई गांव-गांव करता था।