फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Faced with the collapse of the industrial area roads

बदहाली से जूझ रहीं औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें

Tue, 03 Jan 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Tue, 03 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Faced with the collapse of the industrial area roads
रनियां में ध्वस्त पड़ी चिरौरा गांव की सड़क।
औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद  चिराना गांव तक बनाई गई सड़क खस्ताहाल है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संपर्क मार्ग इन दिनों दुर्दशा का शिकार है। हालात यह हैं कि इस मार्ग में डामर नाम की कोई चीज नहीं बची है। 800 मीटर सड़क नालियों में तब्दील हो गई है।  
विज्ञापन


मंटोरा चौराहे से चिराना गांव तक सड़क पर आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। इन दिनों पूरी तरह बदहाली का शिकार है। इस मार्ग में कई इकाई बनी हुई हैं। रोजाना इकाइयों का माल वाहनों से ओवर लोड कर सड़क से होकर गुजरते हैं। इससे सड़क में बडे़- बडे़ गड्ढे हो गए हैं। वहीं, खराब सड़क होने के बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन ओवर लोड गाड़ियों को सड़क पर खड़ा करा देते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मंटोरा चौराहे लोगों में आक्रोश नजर आया। मंटोरा निवासी लल्ला गुप्ता, अंकुर गुप्ता, शिवम सिंह आदि ने बताया कि सड़क को खराब हुए 15 वर्ष बीत चुके हैं। सड़क खराब होने के पीछे सबसे बड़ा कारण ओवरलोड वाहनों का निकलना है। इससे सड़क कई जगह पर गड्ढों में तब्दील हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि बरसात के समय घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों को और स्कूली बच्चों को निकलने मे परेशानी होती है। कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed