फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Enhanced by melting Kanpkanpaa Dehatwasi

बढ़ी गलन से कंपकंपाए देहातवासी

Sat, 31 Dec 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Enhanced by melting Kanpkanpaa Dehatwasi
ठंडा - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से जिले में घने कोहरे के साथ बढ़ी हाड़कपाऊ ठंड ने  लोगों को कंपकंपाने को मजबूर कर दिया है। शुक्रवार को भी पूरे दिन धूप न निकलने से लोग अलाव तापते रहे। वहीं जिला अस्पताल के रैन बसेरे का ताला न  खुलने से लोग बाहर रहने को मजबूर हो रहे हैं।
पिछले दो दिनों से बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज हुई है।

शुक्रवार भोर  पहर से कोहरे की घनी धुंध छाई रही। इससे ठंड में काफी इजाफा हुआ। कोहरे के चलते फुहारों से नमी बढ़ी रही। वहीं पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से  लोग हाड़कंपाऊ ठंड से परेशान रहे। कोहरे के चलते सड़कों पर निकलने वाले वाहन फर्राटा नहीं भर सके और धीमी रफ्तार में लाइटों के सहारे रेंगते रहे।  शाम को गलन फिर से बढ़ने पर लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन



वहीं, अकबरपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित रैन बसेरे में पूरे दिन ताला लटकता रहा। इससे लोग बर्फीली हवाओं के बीच दिन गुजारते रहे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय  के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि अभी कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। बर्फीली हवाएं चलने से गलन बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed