फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Encroachment removed, detained dozens of handcart

अतिक्रमण हटा, दर्जनों ठेले वाले हिरासत में

Tue, 26 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed, detained dozens of handcart
विरोध करते युवकों को पकड़ती पुलिस
जीटी रोड अन्य प्रमुख संपर्क मांर्गो के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण प्रभावित होने वाले ट्रैफिक की खबर अमर उजाला ने वरीयता के साथ सोमवार को प्रकाशित की थी। सोमवार को क्षेत्राधिकारी ने उप जिलाधिकारी के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क घेरे खड़े दर्जनों ठेलेवालों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


कई लकड़ी की दुकानें, टीन शेड, ठेलिया और अन्य सामान जब्त किया गया। कई पक्के निर्माण भी जेसीबी ने ढहा दिए। वहीं अधिकारियों ने सड़क पर दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई के आदेश भी दिए।
विज्ञापन



सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह की अगुवाई में कसबे में उप जिलाधिकारी आलोक कुमार, तहसीदार ब्यास नारायण उमराव ने नगर पालिका के सहयोग से जीटी रोड, ककवन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सीओ ने नगर पालिका चौराहे पर जीटी रोड को घेरे खड़े दर्जनों फल विक्रेताओं को तत्काल हिरासत में लेने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड पर खड़ा होकर सवारियां भर रहे टेंपों, टैक्सियों को सीज किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुराने बस स्टाप पर रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण कर दुकान सजाए लोगों को हिदायत के बाद भी कब्जा किए जाने पर सारा सामान जब्त करने के आदेश दिए।

इसके बाद अतिक्रमण हटाओ दस्ता जीटी रोड पर रोक के बाद भी मुर्गा मंडी सजाए दुकानदारों के पास पहुंचा। जहां अधिकारियों को देख ये भाग खड़े हुए। इसके बाद नगर पालिका कर्मियों ने बड़ी संख्या में मुर्गे, मछलियां, बकरा-बकरी आदि सामान जब्त कर लिया। इसी तरह ककवन रोड पर भी पुलिस ने नेहरू पार्क तिराहे पर आवागमन में बाधा बनी चहारदीवारी और दुकानों को ध्वस्त कर दिया और कई गुमटियां जब्त कर लीं।


इंसपेक्टर अमर पाल सिंह ने अतिक्रमण अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई। उन्होंने बताया कि यदि कोई दोबारा कब्जा करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिक्रमण अभियान के दौरान पूरे कसबे के दुकानदारों में ऊहापोह की स्थिति रही। एकाएक कई अतिक्रमणकारी दुकान में ताला डाल कर भाग गए, जिसके बाद टीम ने टीन शेड, लकड़ी का सामान, चूडिय़ां, खाने-पीने का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed