{"_id":"585997814f1c1bf248e39b89","slug":"emergency-services-will-halt-from-23-doctor-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":" 23 से इमरजेंसी सेवाएं ठप करेंगे डॉक्टर-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 से इमरजेंसी सेवाएं ठप करेंगे डॉक्टर-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Wed, 21 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी के औषधि वितरण कक्ष में लटकता ताला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के बीच तनातनी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार सुबह दस बजे के बाद मरीजों को डॉक्टरों ने देखना शुरू किया। अकबरपुर, डेरापुर और झींझक सीएचसी आए मरीज घंटों इंतजार के बाद घर लौट गए। उधर सीएमओ के स्थानांतरण की मांग पर अड़े डिप्टी सीएमओ और स्वास्थ्य कर्मियों का अकबरपुर सीएचसी में आज भी धरना जारी रहा।
वहीं, पीएमएस संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर 23 दिसंबर से इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी है।जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। दो घंटे तक ओपीडी में न डॉक्टर और न ही कर्मचारी दिखे। सीएमओ के विरोध में समर्थन देने वाले पीएमएस संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सीएमएस और डाक्टरों ने दस बजे से मरीजों को देखना शुरू किया। इससे दूरदराज से आए मरीजों को परेशान होना पड़ा। उधर अकबरपुर सीएचसी में डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के धरने की वजह से मरीजों को इलाज नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने धरना दे रहे कर्मचारियों को जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या समाधान की बात कही।
इसके बाद शाम को स्वास्थ्य कर्मी जिलाधिकारी से वार्ता करने पहुंचे। देर शाम तक कोई हाल नहीं निकल पाया था। उधर डेरापुर और झींझक सीएचसी में डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ओपीडी बंद कर मरीजों के इलाज से इंकार कर दिया।