फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Election fight in revenge, sabotage and arson

चुनावी रंजिश में मारपीट, तोड़फोड़ व आगजनी

Fri, 14 Oct 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Election fight in revenge, sabotage and arson
आगजनी के बाद जला छप्पर दिखाती प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के जजमुइया गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान आगजनी, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की गई। प्रधान समर्थकों ने एएसपी दफ्तर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन



ग्रामसभा जजमुइया निवासी मो. सद्दीक ने पुलिस को बताया कि मजरा सुनवर्षा गांव निवासी पूर्व प्रधान राम सिंह यादव गांव में बुधवार रात रामधनी शर्मा केघर आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों के साथ आए थे, वहां समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। इस बीच वर्तमान प्रधान पप्पी देवी के पति अशोक पाल उर्फ  मुन्नू पाल और नारेबाजी कर रहे लोगों में कहासुनी होने लगी। उस वक्त मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


बीती रात 12 बजे पूर्व प्रधान समर्थकोें के साथ आए और उसको पीटा। साथ ही गांव में तोड़फोड़ की। इस मामले में मोहम्मद सद्दीक ने पूर्व प्रधान राम सिंह यादव व उनके आठ अज्ञात समर्थकों के खिलाफ धारा 147, 323, 427 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं दूसरे पक्ष के अली हसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रधान पति अशोक पाल और उनके समर्थक बुधवार रात में हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और पत्नी मीना बेगम, पुत्री नफीसा बानो, पुत्र इरफान व बहू खुशनुमा को लाठी डंडों से पीटा।


अली हसन ने प्रधान के पति अशोक पाल, राम औतार पाल, मानू पाल, रामलाल, राधेश्याम बंजारा के खिलाफ धारा 147,148,149,452, 323,504,506 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज कराया है।


इसी मामले में प्रधान पप्पी देवी ने एएसपी को दिए पत्र में कहा है कि पूर्व प्रधान राम सिंह दबंग किस्म के हैं। चुनावी रंजिश में बीती रात राम सिंह यादव, संदीप पुत्र अशोक यादव, शैलेंद्र पुत्र अशोक यादव, सतीश यादव पुत्र राम सिंह व 10 अन्य लोगों ने उनके पति अशोक पाल पर हमला बोला। 100 नंबर डायल करने पर एक घंटे बाद पहुंची पुलिस उनके पति को ही पकड़कर थाने ले गई।


बाद में रात 12:15 बजे राम सिंह ने दोबारा 30 से 35 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गांव में हमला बोला। फायरिंग व गालीगलौज करते हुए उनके घर में आग लगा दी। महिलाओं से छेड़खानी की। यही नहीं उनके कान के सोने के बाले, चेन लूट लिए। साथ ही गांव में कई घरों की कुर्सियां, गलियों में लगे बल्ब, लालटेन, घरों से लगे खिड़की, शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।


प्रधान के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने में सुनवाई न होने पर एएसपी मनोज सोनकर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मामले में एएसपी ने अभियोग दर्ज करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।



थानाध्यक्ष रवींद्र तिवारी का कहना है कि थानाध्यक्ष रवींद्र तिवारी ने बताया कि एक पक्ष से प्रधान पति अशोक पाल, रामऔतार पाल, रामशंकर, रामनरायन, करन सिंह व दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान राम सिंह यादव, श्याम सुंदर, वीरेंद्र, आजाद और रविशंकर को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed