फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   electicity

बिजली समस्या पर विधान परिषद सभापति गंभीर

Fri, 21 Aug 2020 03:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
electicity
electicity - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर। कस्बा पतारा और आसपास के गांवों में बिजली समस्या को लेकर की गई शिकायत पर विधान परिषद के सभापति अरुण पाठक ने गंभीरता दिखाई। गुरुवार को उन्होंने इस संबंध में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से भेंट की और समस्या के बारे में पत्र सौंपा।
विज्ञापन

विधान परिषद के सभापति ने फोन पर बताया कि भाजपा के पतारा मंडल अध्यक्ष ओमजी तिवारी के साथ इलाके के कई लोग उनसे भेंट करने आए और उन्होंने बिजली समस्या के बारे में अवगत कराया। बताया कि पतारा क्षेत्र में शंभुआ (बिधनू) उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति होती है। जिसमें घरेलू बिजली और नलकूपों के लिए एक फीडर से सप्लाई की जाती है। वहीं, वर्षों पहले डाले गए बिजली के तार जर्जर हो जाने से आएदिन टूटते रहते हैं। दिनभर में मुश्किल से 8-10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में शामिल हरीओम पांडेय (तिलसड़ा) और ओमबाबू गुप्ता (पतारा) के अलावा विवेक कुमार, राममनोहर तिवारी, मुकेश, वीरेंद्र सेंगर, योगेश तिवारी, कुलदीप गुप्ता, शोभित बाजपेई, संतोष शुक्ला और प्रमोद अग्रहरी ने बताया कि शंभुआ विद्युत उपकेंद्र से पतारा क्षेत्र के 30 गांवों के नलकूप जुड़े हैं। लाइन में फाल्ट आने व तार टूटने पर सभी नलकूप भी ठप हो जाते हैं। घाटमपुर क्षेत्र के लोगों की इसी समस्या पर विधान परिषद के सभापति अरुण पाठक ने ऊर्जामंत्री से मुलाकात करके समस्या से संबंधित लिखित पत्र देकर समाधान कराए जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed