फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Efforts to burn sleeping teens, death

सोते जला निशक्त किशोर, मौत

Sat, 27 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Efforts to burn sleeping teens, death
माौत - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के हलिया मोड़ स्थित एक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय में शुक्रवार को चौकीदार के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के क्योटरा बांगर निवासी राम सिंह ने बताया कि वह महात्मा गांधी शिक्षा निकेतन विद्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। साथ में उसका निशक्त पुत्र अभिषेक (16) भी रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह वह किसी काम से स्कूल के बाहर गया था। जबकि, अभिषेक स्कूल में ही सीढ़ियों के निकट चारपाई पर लेटा रहा था। एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो स्कूल से तेज लपटें उठ रही थी। देखा तो चारपाई में अभिषेक जल रहा था। यह देख राम सिंह बेहोश हो गया। जानकारी पर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक अभिषेक पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बाबत थाना इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी। उधर, इकलौते भाई अभिषेक की मौत पर बहन विनीता बिलख उठी। 18 जून को बहन की शादी होना तय है। बार-बार यही कहती कि अब मुझे दीदी कौन कहेगा। रक्षाबंधन पर राखी किसे बांधेगी।  


हलिया मोड़ पर स्थित संसाधनविहीन विद्यालय की तरह क्षेत्र में दर्जनों गैर मान्यता प्राप्त संस्थाएं संचालित हैं। इसमें अग्निशमन यंत्र और आग बुझाने के लिए पानी तक की सहुलियत नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि हलिया मोड़ पर महात्मा गांधी शिक्षा निकेतन विद्यालय बीते तीन साल से संचालित है। जिसमें इंटरमीडिएट तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं। गैर मान्यता प्राप्त और मानकविहीन विद्यालय किसकी अनुमति से संचालित है किसी को पता नहीं।


विद्यालय बिजली कनेक्शन, आग बुझाने का संयंत्र, सबमर्सिबल पंप तक नहीं है। संसाधन होते तो शायद अभिषेक को जलने से बचाया जा सकता था। विद्यालय के बोर्ड के स्थान पर कौशल विकास का बैनर लगा है। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रबंधक सुनील साहू से पूछा तो जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed