{"_id":"58f51ecc4f1c1beb02471e08","slug":"dust-flying-in-ponds-how-thirsty-thirsty","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों में उड़ रही धूल, कैसे बुझे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों में उड़ रही धूल, कैसे बुझे प्यास
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Tue, 18 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
शिकहिला गांव में सूखा पड़ा तालाब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का मौसम आते ही पानी की समस्या विकराल रुप लेने लगी है। तेज धूप व झुलसा देने वाली गर्मी में लोगों व पशु पक्षियों के लिए पानी बड़ा सहारा होता है। गांवों में तालाबो में पानी न होने पर धूल उड़ने के साथ जंगलों में भी पानी का संकट पैदा हो गया है। इससे पशु पक्षियों को पानी की तलाश के लिए भटकना पड़ रहा है।
झींझक ब्लाक के 48 ग्राम पंचायतों में मौजूद तालाबों मे करीब पचास फीसदी तालाबों में धूल उड़ रही है। क्षेत्र के मंगलपुर राजबहे में भी पानी न होने जानवरों की प्यास नही बुझ रही है। गर्मी के शुरुआत में ही जंगलों में भी पानी का टोटा हो रहा है। इससे जंगली पशु-पक्षी पानी की तलाश में रात के समय गांवों में घुस आते हैं। ग्रामीण अशोक राजपूत, राजपाल, पंकज सिंह आदि ने बताया कि तालाब में करीब एक माह से पानी नही है। गांव के आस पास काफी घना जंगल है।
इसमें भारी संख्या में जंगली पशु-पक्षी पानी की तलाश में जंगली पशु व पक्षी गांव में घुस आते है। कहा कि अगर जल्द ही तालाब में पानी न भरवाया गया तो पानी की समस्या विकराल रूप ले सकती है। बताया कि यह तालाब काफी पुराना है। एक दशक पूर्व तालाब को गहरा कराया गया था।
विज्ञापन
सहायक विकास अधिकारी झींझक मो.राशिद ने बताया कि क्षेत्र के सभी ग्राम सचिवों को तालाब में पानी भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। गांव के भीतर स्थित तालाब में पानी भरवाने की जानकारी ग्राम सचिव ने दी है। गांव के बाहर स्थित तालाब में साधन न होने से पानी भरवाने में देरी हुई है। शीघ्र ही तालाब में निजी नलकूप से पानी भरवाया जाएगा।