{"_id":"5830b8f24f1c1b3929900bf9","slug":"during-treatment-death-culpable-homicide-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान मौत, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान मौत, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित शांति नर्सिंग होम भर्ती में अधेड़ सूबेदार निवासी भड़पुरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के चचेरे भाई ने अस्पताल संचालक व कंपाउंडर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर सूबेदार (45) पुत्र स्व. ज्ञानसिंह निवासी भड़पुरा के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। परिजनों ने उसे मुंगीसापुर कस्बा स्थित शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आरोप है कि कंपाउंडर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया।
इससे मरीज की हालत बिगड़ गई। बताया कि कुछ देर बाद सूबेदार की मौत हो गई। सूबेदार की मौत से पत्नी सियावती, पुत्र आकाश, अशोक व पुत्री सुमन, रूपवती का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल संचालक ने डा. शशीकांत सचान ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। मृतक की पहले से हालत गंभीर थी। वहीं थानाध्यक्ष मो. फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अस्पताल संचालक डा. शशीकांत व कंपाउंडर कल्लू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।