फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Dumper truck collision injured the driver and helper

डंपर की टक्कर से ट्रक के चालक और खलासी जख्मी

Mon, 11 Apr 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dumper truck collision injured the driver and helper
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पतारा  कसबे के कानपुर रोड पर स्थित धरमपुर बंबा पुल के पास तेज रफ्तार डंपर के सामने से आ रहे ट्रक से टकरा जाने पर उसके चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मौके से एंबुलेंस से कानपुर भेजा गया।
विज्ञापन



रविवार की दोपहर डंपर का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। यह देख उसके चालक और खलासी उससे कूद गए। जबकि, बिना चालक के डंपर आगे बढ़ गया। इसी दौरान वह सामने से तेज रफ्तार में आ रहे मौरंग लदे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसके चालक-खलासी केबिन में फंस गए। सूचना पाकर पतारा चौकी पुलिस और धरमपुर बंबा के दुकानदार मौके पर पहुंचे। किसी तरह ट्रक के केबिन को काटकर उसमें फंसे चालक संजय पाल (36) निवासी कृपालपुर (पतारा) और खलासी बलवान (25) निवासी जगन्नाथपुर को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटना में मुगल रोड पर बेंदा गांव के निकट बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। लेकिन, सिर पर हेलमेट लगाए होने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद वह घर चला गया। जबकि, बरनांव रोड मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लगने से रंजीत नट (32) और उसका साथी बुद्धीलाल (42) घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed