फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Due to lack of funds, the work of excavation of 125 ponds stopped

धन न होने से 125 तालाबों की खुदाई का काम रुका

Wed, 13 Jun 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of funds, the work of excavation of 125 ponds stopped
गुटैहा तालाब की खुदाई का नहीं शुरु हो सका काम।
कानपुर देहात। बारिश के पहले जल संरक्षण के लिए तैयार किए जा रहे 125 तालाबों में धन की कमी आड़े आ गई, जिससे काम बंद हो गया। मजदूरों का करीब 46 लाख रुपये का भुगतान लटका है। फिलहाल बारिश के पहले अब तालाबों की खुदाई कर तैयार कर पाने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जल संरक्षण को लेकर तालाबों की खुदाई मनरेगा के तहत कराने की योजना बनाई थी। इसके लिए जिले के सभी दस ब्लाकों में मिलाकर 125 ऐसे तालाब चिंहित किए गए थे, जिनका स्वरूप बिगड़ा हुआ था या फिर उनमें अवैध कब्जे थे। अप्रैल के पहले सप्ताह में ऐसे तालाबों को कब्जा मुक्त करवा कर उनमें खुदाई का काम शुरू कराया गया। एक तो उसी समय गेहूं की कटाई का काम होने से मनरेगा श्रमिक मुश्किल से मिले। जैसे-तैसे तत्कालीन डीसी मनरेगा पीएन दीक्षित ने पूरे जिले में करीब नौ हजार श्रमिक लगा कर काम शुरू कराया दिया था।
विज्ञापन


उनके प्रयास से 94 तालाबों में काम शुरू हो गया। इस बीच श्रमिकों की मजदूरी का धन नहीं आया। यह धन पिछले छह माह से रुक-रुक आ रहा है। ऐसे में श्रमिक मनरेगा के तहत खोदे जा रहे तालाबों में काम करना बंद कर चुके हैं। अब कुछ ही तालाबों में दो-चार सौ श्रमिक खुदाई की खानापूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की मानें तो छह माह में विभिन्न कामों को मिलाकर मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों का 46 लाख रुपये बकाया है। अब मनरेगा की जगह श्रमिक वहां काम करना पसंद कर रहे हैं। जहां उन्हें रोज मजदूरी मिल सके। इधर, बारिश से पहले तालाब तैयार करने की जिला प्रशासन की योजना कामयाब होती नहीं दिख रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed