{"_id":"5a0895074f1c1b6e548bc96c","slug":"due-to-fog-many-train-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोहरे ने ट्रेनों की थामी रफ्तार, कई निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने ट्रेनों की थामी रफ्तार, कई निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कई ट्रेन लेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल लाइन चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार कोहरे ने कम कर दी है। जिससे वह घंटों देरी से चल रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी ट्रेन न आने से बिना यात्रा किए ही घर लौटने को यात्री मजबूर हो रहे हैं।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली रीवा एक्सप्रेस 11 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 4 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 5 घंटे, तूफान 5 घंटे विलंब से चल रही हैं। वहीं इस रूट की आगरा कैंट इंटरसिटी, महानंदा व पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह से कानपुर की तरफ से इटावा की ओर जाने वाली पैसेंजर 1 घंटे, गोमती 4 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 4 घंटे, तूफान 4 घंटे विलंब हैं। इस रूट की महानंदा को निरस्त कर दिया गया है। इन ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनों के घंटों देरी से चलने वहीं डाउन व अप की पैसेंजर के साथ महानंदा एक्सप्रेस, आगरा कैंट निरस्त होने के कारण यात्री बिना यात्रा किए ही घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
मंगलपुर के अशोक कुमार, लगरथा के सुभाष, शाहपुर के जितेंद्र सिंह गौरी के राहुल गुप्ता ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था लेकिन ट्रेनें घंटों देरी से आएंगी, जिससे वह वापस घर जा रहे हैं। वहीं कई यात्रियों ने निजी वाहन व बसों का सहारा लिया। ट्रेन समय से न आ पाने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर सर्दी में रात बीतानी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक झींझक आरआर मीणा ने बताया कि कोहरे से ट्रेनें देरी से आ रही हैं।