फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   driver and cleaner murder

जिंदा फूंका गया था चालक-क्लीनर को

Sat, 28 Nov 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
उत्तरीपूरा कस्बे में बुधवार रात चालक-क्लीनर को जिंदा ही फूंका गया था और ट्रक पर लदा एक करोड़ बीस लाख रुपये का तांबा लूटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिंदा फूंकने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने चालक-क्लीनर की शिनाख्त कर ली है। वे दोनो सगे भाई थे और अलीगढ़ के कटुआ कस्बे के रहने वाले थे।

उत्तरीपूरा में जीटी रोड किनारे एक ढाबे के पास खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई थी और जब आग बुझाने के पुलिस ने जांच की थी तो केबिन में दो जले शव मिले थे।

कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि परिजनों और ट्रक मालिक से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक प्रेम सिंह (35) और क्लीनर गजेंद्र सिंह निवासी कटुआ, अलीगढ़ 21 नवंबर को राजस्थान के भिवाड़ी से 1.20 करोड़ रुपये का तांबा लादकर नेपाल के लिए निकले थे।
विज्ञापन


ट्रक खराब होने पर आगरा में भगवान टाकीज के पास मरम्मत कराई गई थी। फिर वहां से चले थे लेकिन उत्तरीपूरा में यह कांड हो गया।

ट्रक पर लदा तांबा गायब है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार आशंका है कि लुटेरे आगरा से ही ट्रक में सवार हुए होंगे। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed