फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Drink the poison himself innocent dead mother

मासूम को जहर पिलाकर खुद भी मरी मां

Sat, 30 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drink the poison himself innocent dead mother
हादसे की जानकारी देती मृतका की मां रानी देवी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर (गोपालपुर) में पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवती ने अपने चार वर्ष के बच्चे को जहर देने के बाद खुद भी खा लिया। उनको जब तक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई दोनों की मौत चुकी
विज्ञापन

थी। शुक्रवार की शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।


रायपुर निवासी स्वर्गीय किशोरीलाल कुशवाहा की पुत्री हेमा (26) का विवाह करीब 8 वर्ष पहले थानाक्षेत्र के ही ग्राम इस्माइलपुर (रेउना) निवासी सतीश कुशवाहा के साथ हुआ था। उसके एक पुत्र अभिलाष (4) था। सतीश कृषि मजदूर है और शराब का लती है। वह पत्नी को आए दिन प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन



हेमा की मां रानी देवी ने बताया कि पिछले वर्ष पति और ससुराल वालों ने हेमा पर 40 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाने के बाद पीटकर घर से निकाल दिया था। तब से वह बच्चे को लेकर अपने मायके (रायपुर-गोपालपुर) में मां के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा की बड़ी बहन पुष्पा देवी और पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन पहले उसका पति सतीश रायपुर आया था। रातभर वह ससुराल में रुका। इस दौरान उसने हेमा पर बच्चे को देने का दबाव बनाया। लेकिन, उसने बच्चा देने से मना कर दिया। जिस पर सतीश ने उसके साथ मारपीट की और अपने गांव चला गया।



बताया कि आज (शुक्रवार) की सुबह हेमा का जेठ कामता कुशवाहा रायपुर आया और बच्चे को अपने साथ इस्माइलपुर ले जाने की जबरदस्ती करने लगा। हेमा और उसकी मां ने विरोध किया तो कामता ने दोनों को पीट दिया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप पर कामता भी वापस लौट गया।इधर, रानी देवी खेतों में चारा लेने चली गई। इसी दौरान हेमा ने बच्चे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। दोपहर में मां खेतों से घर लौटी तो मां-बेटे मकान के बरामदे में पड़े आखिरी सांसें गिन रहे थे। जब तक उनको अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई दोनों ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मां रानी देवी की सूचना पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed