फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Doctors ward boy, beaten up, OPD stalled

डॉक्टरों ने वार्ड ब्वाय को पीटा, हंगामा, ओपीडी ठप

Fri, 21 Sep 2018 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Sep 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors ward boy, beaten up, OPD stalled
इमरजेंसी गेट के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
कानपुर देहात। इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान बुधवार की रात मरीज को इंजेक्शन लगाने से मना करने पर एक वार्ड ब्वाय को दो डाक्टरों ने जमकर पीटा। इसकी जानकारी पर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मियों ने गुरुवार को ओपीडी का बहिष्कार कर हंगामा शुरू दिया। एसडीएम व एसीएमओ ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया और ओपीडी शुरू कराई। इस बीच ढाई घंटे ओपीडी सेवाएं बाधित रहीं। वार्ड ब्वाय की तहरीर पर दोनों डाक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वाय झब्बू लाल यादव ने पुलिस को बताया कि वह रात में डा. पवन पार्या व डा. रवि भार्गव के साथ इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। देर रात डॉक्टर ने एक मरीज से बाहर से इंजेक्शन मंगवाए और उससे लगाने के लिए कहा। उसने चतुर्थ श्रेणी कर्मी होने के चलते इंजेक्शन न लगा पाने की बात कही तो डॉक्टर नाराज हो गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसे कमरे में बंद कर उसे डंडों से पीटा। इसकी जानकारी पर कर्मियों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार की सुबह कर्मियों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित कर्मचारी डीएम के यहां शिकायत करने पहुंचे। डीएम राकेश कुमार सिंह ने एसडीएम आनंद कुमार सिंह व एसीएमओ वीपी सिंह को मौके पर भेजा। उन्होंने कर्मचारियों को शांत कराने के बाद पीड़ित वार्ड ब्वाय की तहरीर पर डाक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसडीएम के समझाने के बाद कर्मियों ने ओपीडी सेवा शुरू की। इस बीच सुबह आठ से लेकर 12:30 बजे तक साढ़े चार घंटे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। मरीज इलाज के लिए तड़पते घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अकबरपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि वार्ड ब्वाय की तहरीर पर दो डाक्टरों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्जकर पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं, आनंद कुमार सिंह, एसडीएम अकबरपुर  का कहना है कि डाक्टरों ने नशे के हालत में वार्ड ब्वाय के साथ मारपीट की। उसे काफी चोटें भी आई हैं। इससे आक्रोशित कर्मियों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी थी, उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया है और ओपीडी सेवाएं शुरू करा दी गई हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी डाक्टरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।


सीएमएस डा. रमेश बाबू का कहना है कि वार्ड ब्वाय से इंजेक्शन नहीं लगवाया जा सकता है, डाक्टर ने बाहर से इंजेक्शन क्यों लिखी, इस बाबत छानबीन की जा रही है। बाहर से मंगाए गए इंजेक्शन भी कब्जे में लिए गए हैं, पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच के बाद कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed