{"_id":"595fe3924f1c1b30608b463d","slug":"doctor-disgraced-chaos-for-two-years-in-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में दो साल से डाक्टर नदारद, मिली अव्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में दो साल से डाक्टर नदारद, मिली अव्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
निरीक्ष्ाण्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर काो शुक्रवार को संयुक्त निदेशक के डेरापुर सीएचसी औचक निरीक्षण में दो डॉक्टर नदारद मिले। इस दौरान एक डॉक्टर के देर से पहुंचने पर फटकार लगाई। अभिलेखों के रख-रखाव व स्टाक रजिस्टर दुरुस्त नहीं मिला। साथ ही प्रसव कक्ष के इमरजेंसी किट में कई दवाइयां नहीं मिली। भवन की छत से पानी रिसता मिला। इस दौरान अव्यवस्थाएं देख जेडी ने नाराजगी जताई।
जेडी स्वास्थ्य डॉ. अरूणा चन्द्रा शुक्रवार की सुबह करीब 9:20 बजे औचक निरीक्षण करने डेरापुर सीएचसी पहुंचीं। वहां डॉ सोनाली आनंद, डा. ऐश्वर्या, डा. अजय विश्वकर्मा नदारद मिले। सीएचसी प्रभारी डा. आईएच खान ने बताया कि डेंटल डॉ. अजय विश्वकर्मा व डॉ. ऐश्वर्या दो वर्ष से नदारद हैं, इसकी रिपोर्ट कई बार अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इस दौरान डॉ. सोनाली आनंद पहुंच गई तो जेडी ने देर से आने पर उन्हें फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने रैबीज वैक्सीन का स्टाक देखा। सीएचसी प्रभारी ने उन्हें बताया कि इसी परिसर में पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है तो उन्होंने दोनों के स्टाफ के बारे में जानकारी ली। दोनों जगह स्टाफ की कमी बताई गई। उन्होंने प्रसव कक्ष में पहुंच कर स्थिति देखी तो वहां डिलीवरी ट्रे व मेडिकल ट्रे में दवाइयां नहीं मिलीं। दवा भंडारण कक्ष में एक्सपाइरी डेट के इंजेक्शन के बारे में जानकारी करने के बाद हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल परिसर में की गई बागवानी देखी। उन्होंने वहां लगे पौधों के रखरखाव के बारे में जानकारी की। डॉ. नदीम, फार्मासिस्ट मुंशीलाल, केके शुक्ला, बीके तिवारी आदि मौजूद रहे।