{"_id":"88f23557850f0375063c940bd317191a","slug":"docters-and-staff-abesnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब मिले डाक्टर और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब मिले डाक्टर और कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर उपजिलाधिकारी कमलेशचंद्र बाजपेई ने गुरुवार को कसबा बरीपाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और लहुरीमऊ गांव के राजकीय हायर सेेकें डरी और जूनियर हाईस्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में डाक्टर तो स्कूलों में शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं।
उनको नोटिस जारी करने के साथ वेतन काटने की भी संस्तुति की गई है। एसडीएम ने सुबह बरीपाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर प्रभारी डा.करन सिंह के साथ ही प्रयोगशाला सहायक रजनीश प्रताप और स्वास्थ्य निरीक्षक दिलीप कुमार गैरहाजिर मिले।
अस्पताल में पड़े बेडों के बिस्तर गंदे होने के साथ ही जगह-जगह गंदगी पड़ी मिली। संबंधित लोगों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं सुबह 10.40 बजे लहुरीमऊ गांव के राजकीय हायर सेंकेडरी स्कूल में मारे गए छापे में कला शिक्षिका गमेश नंदिनी साहू चार दिनों से अनुपस्थित पाई गईं। जबकि, प्रीती दुबे (विज्ञान) और अनुराधा मिश्रा (संस्कृत) शिक्षिका भी मौके पर अनुपस्थित मिलीं।
उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। वहीं, लहुरीमऊ गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम वर्मा भी दो दिनों से बिना किसी प्रार्थनापत्र के अनुपस्थित मिलीं। यहां कुल 131 पंजीकृत छात्रों में सिर्फ 55 छात्र उपस्थित मिले। एबीएसए को शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।