फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Dividers fired roadways bus

डिवाइडर पर पलटी रोडवेज बस

Tue, 31 Jan 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Tue, 31 Jan 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dividers fired roadways bus
हाइवे पर पलटी पड़ी इटावा डिपो की बस।
क्षेत्र के मंटोरा चौराहे के समीप देर शाम हाईवे पार पर घूम रहे सांड़ से कानपुर से इटावा जा रही रोडवेज बस टकरा गई।  बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे बस में बैठे यात्री घायल हो गए। इससे एक यात्री गंभीर रूप घायल हो गया। आनन फ ानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, अन्य मामूली रूप से चुटहिल यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से इटावा भेज दिया गया। वहीं, सांड़ की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां के पास मंटोरा चौराहे के पास सांड़ हाईवे पर घूम रहा था।  तभी कानपुर से इटावा जा रही रोडवेज बस टकरा गई  और हाईवे के किनारे बने डिवाइडर मे चढ़कर पलट गई।  बस पलटने से उसमें बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ ायर ब्रिगेड को जानकारी दी।  क्रेन व जेसीबी मौके पर पहुंची। क्रेन व जेसीबी द्वारा बस को सीधा कराया गया।  वहीं बड़ी अनहोनी की आंशका के चलते  फ ायर ब्रिगेड के आलाधिकारी भी मय टीम के दमकल सहित मौके पर पहुंच गए। बस में 28 यात्री बैठे थे। इसमें बिवाइन निवासी नसीम अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक शिवेंद्र कुमार मौके से फ रार हो गया।
विज्ञापन


परिचालक केके तोमर को हल्की चोट आई है। वहीं दूसरी ओर, 27 यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बसों से इटावा के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के बाद हाईवे में 30 मिनट तक जाम लगा रहा। गया। पुलिस की बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बस को हटवाया जा सका।  इसके बाद  हाईवे पर वाहनों का आना जाना शुरु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में रनियां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से बस चालक फरार हो गया है। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed