फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   District president of BKU sent to prison for two

भाकियू के दो जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल

Fri, 20 Jan 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
District president of BKU sent to prison for two
रुपया - फोटो : अमर उजाला
 सजेती (घाटमपुर) थाना क्षेत्र के लहुरीमऊ गांव में मुआवजे की मांग पर सीएम की रैली में उपद्रव करने में नामजद भाकियू जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष व महिला सभा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गत बुधवार को पकड़ा था। गुरुवार को माती जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर, इस घटना के बाद से किसानों में आक्रोश है। बता दें कि  नामजद आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर 18 दिसंबर को किसानों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने 92 ज्ञात और 200 अज्ञात पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


 बता दें कि कानपुर के घाटमपुर स्थित नेयवेली पावर प्लांट में अधिगृहित भूमि की नई दरों पर मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाए जाने की मांग पर भाकियू के बैनर तले किसानों ने आदोलन शुरू किया था। यूनियन की हमीरपुर शाखा के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत निवासी पवई थाना जूरिया हमीरपुर व महिला सभा की जिलाध्यक्ष विशाखा राजपूत निवासी पवई थाना जूरिया हमीरपुर की अगुवाई में 15 दिसंबर 2016 को हमीरपुर में सीएम अखिलेश यादव की जनसभा में किसानों ने कुर्सियां तोड़कर नारेबाजी की थी।
विज्ञापन


मामले में नेयवेली पावर प्लांट के चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश ने 10 नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस 18 दिसंबर को दोनों आरोपियों को पकड़ने गई थी। तभी निरंजन को गिरफ्तार करते किसानों ने पथराव कर दिया था। किसानों के पथराव में सजेती थानाध्यक्ष, क्राइम ब्रांच प्रभारी, हमीरपुर कोतवाल सहित कई महिला व पुरुष सिपाही घायल हुए थे। इस ीमामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी भाकियू जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत व महिला सभा की जिलाध्यक्ष विशाखा राजपूत को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सजेती थानाध्यक्ष आद्याप्रसाद वर्मा ने दोनों आरोपियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या 3 छांगुर राम की अदालत में पेश किया। सहायक अभियोजन अधिकारी जयहिंद त्रिपाठी ने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इसकी अब अग्रिम कार्रवाई आगे होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed