{"_id":"5740c5e24f1c1bfe16ac7dad","slug":"district-bar-association-president-bharat-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सिंह बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत सिंह बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसमें भारत सिंह यादव अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह पाल कोषाध्यक्ष और शिवेंद्र सिंह मंत्री चुने गए।
कचहरी में बने मीडिएशन सेंटर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुबह 8 बजे के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। तीन बजे तक अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर भारत सिंह यादव ने 324 में से 217 वोट पाकर एकतरफा जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को 101 मत मिले। वहीं 6 मतों को अवैध घोषित किया गया।
मंत्री पद के लिए कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें शिवेंद्र सिंह गौर ने 324 में से 163 मत पाकर करीबी जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव चंद्र कटियार को 155 मत मिले। इसमें भी छह वोट अवैध घोषित किए गए।कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह पाल ने एकतरफा मुकाबला जीता। उन्हें 210, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर कुशवाहा को 108 वोट मिले। निर्वाचन समिति के प्रभारी राजेंद्र गुप्ता की देखरेख में चुनाव हुआ। जीत के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर महामंत्री शैलेंद्र तिवारी, अरविंद सिंह यादव, रमेश चंद्र पांडेय, अखिलेश कुमार शुक्ला, राकेश मिश्रा, गोपाल श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, रमेश श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, हर्षवर्धन, रामराज सिंह, सुरेश चंद्र, विपिन चंद्र दीक्षित, नत्थू सिंह, शफीक कुरैशी, बागीश चंद्र आदि मौजूद रहे।