फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Dirt found in women's hospital, dark in labor room

महिला अस्पताल में मिली गंदगी, लेबर रूम में अंधेरा

Sat, 06 Oct 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in women's hospital, dark in labor room
महिला वार्ड में मरीज से जानकारी लेतीं महिला आयोग की सदस्य।

विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जांचने के लिए महिला आयोग की सदस्य ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पोस्ट नेटल वार्ड, लेबर रूम, वॉश रूम सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। अस्पताल में अधिकांश स्थानों पर साफ-सफाई का अभाव, वॉश रूम में पानी और लेबर रूम में रोशनी के प्रबंध न होने पर फटकार लगाई।

शुक्रवार को महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोस्ट नेटल वार्ड, लेबर रूम, वॉश रूम सहित अन्य स्थानों की हकीकत जांचने के साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जानने के बाद उनसे शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बाबत जानकारी ली और उन्हें बाहर से दवा न लेने के लिए कहा। निरीक्षण में वार्ड में गंदगी व देर से सफाई होता देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद वॉश रूम की स्थिति का निरीक्षण करने के दौरान मरीजों ने पानी न आने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने लेबर रूम का निरीक्षण किया, जहां लाइट न होने पर अंधेरा देख उन्होंने संबंधित स्टाफ से मामले की जानकारी ले नाराजगी जताई। हालांकि इस दौरान सीएमएस के न होने पर उन्होंने एसडीएम से सीएमएस को बुलाने के निर्देश दिए। करीब 20 मिनट बाद सीएमएस के पहुंचने पर उन्होंने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। हालांकि इस दौरान सीएमएस ने कर्मियों का अभाव बता गुमराह करने के प्रयास किया, जिस पर उनका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने की हिदायत देकर सीएमएस को कड़ी फटकार लगा, उनकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से करने की चेतावनी दी। इस दौरान उनके साथ एसडीएम आनंद शर्मा, महिला थानाध्यक्ष दुर्गा धीमान सहित अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed