{"_id":"58f919094f1c1bb24d47072f","slug":"diesel-drum-lid-cutting-fire-four-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल के ड्रम का ढक्कन काटने पर लगी आग, चार झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल के ड्रम का ढक्कन काटने पर लगी आग, चार झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर कस्बे के बाहर पेट्रोलपंप के पास एक ट्रैक्टर पर लदे डीजल से भरे ड्रम का ढक्कन गैस कटर से काटने पर आग लग गई। हादसे में चार लोग झुलस गए।
वहीं, दो ट्रैक्टर, एक थ्रेसर और दुकान के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
कस्बे के फत्तेपुर के मजरा रसूलपुर निवासी गोरेलाल (20) ने बताया कि बिबियापुर मोड़ के पास उसकी दुकान है। गुरुवार की दोपहर कोटरा-मकरंदपुर निवासी राहुल (25) अपना ट्रैक्टर लेकर आया। उसके साथ घुघुवा निवासी चंद्रपाल उर्फ टप्पे (28) और बदले सेमनापुर निवासी मुन्ना (26) भी थे।
तीनों ने गैस कटर से डीजल के ड्रम का ढक्कन खोलने के लिए कहा। ड्रम ट्रैक्टर पर पीछे रखा था। बताया कि उसने जैसे ही वेल्डिंग मशीन से ढक्कन काटना शुरू किया, वैसे ही तेज विस्फोट के साथ ड्रम फट गया।
ड्रम में कुछ डीजल भी था, जो जलता हुआ वेेल्डर और ट्रैक्टर पर बैठे लोगों पर गिरा। आग की चपेट में आ गए। राहुल का ट्रैक्टर, दुकान पर खड़ा एक अन्य ट्रैक्टर, थ्रेसर और दुकान के अन्य सामान आग से जल गए। वहीं, जान बचाने को भाग रहे झुलसे युवकों को ग्रामीणों ने आग बुझाकर बचाया। थाने के उपनिरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि झुलसे चारों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसडीएम आरपी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।