फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Deserted house half million jewelery and cash stolen

सूने घर से ढाई लाख के जेवर व नगदी चोरी

Thu, 13 Oct 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Deserted house half million jewelery and cash stolen
टूटी अलमारी व बिखरे सामान को दिखाता गृहस्वामी। - फोटो : अमर उजाला
मंगलपुर थाना के विकास नगर मोहल्ले में एक सूने घर का जाल काटकर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी व ढाई लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। बुधवार को गृहस्वामी के वापस आने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन



झींझक कस्बा के विकास नगर मोहल्ला निवासी ब्रज मोहन पुत्र हीरालाल ने बताया कि वह परिवार समेत अपने पैतृक गांव उड़नवापुर में आयोजित अखंड पाठ में शामिल होने मंगलवार को घर में ताला लगाकर चले गए थे।
विज्ञापन



रात में किसी वक्त चोर सूने घर में जाल का ताला काटकर घर के अंदर दाखिल हो गए। फिर कमरे का ताला काटकर वहां रखी अलमारी का लाक तोड़ा, उसके बाद उसमें रखी 30 हजार रुपये की नगदी व करीब ढाई लाख के सोने के जेवरात व पीतल के बर्तन आदि चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार दोपहर जब गृहस्वामी परिवार के साथ वापस आया तो चोरी का पता चला। तत्काल मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी है। चोरी की खबर लगते ही आसपास के पड़ोसियों की भीड़ लग गई।


इधर-उधर तलाश की गई पर चोरों का कोई पता नहीं चल सका। आननफानन में चौकी प्रभारी झींझक वीरेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने के बाद चौकी प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की जा रही है। छानबीन के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed