{"_id":"597ce69c4f1c1bf8358b4601","slug":"derapur-block-cheif-lost-admin","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरापुर ब्लॉक प्रमुख की छीनी कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरापुर ब्लॉक प्रमुख की छीनी कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मतदान करने जातीं प्रीती द्विवेदी, उनके पति डॉ. विवेक द्विवेदी व अन्य समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को डेरापुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। प्रस्ताव के पक्ष में 46 व विपक्ष में 12 मत पड़े। डेढ़ साल पहले निर्विरोध चुने गए ब्लॉक प्रमुख वेद व्यास निराला के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 12 जुलाई को अविश्वास व्यक्त करते हुए डीएम को शपथपत्र सौंपा था। इस पर डीएम ने शनिवार को मतदान की तिथि निर्धारित की।
एसडीएम विजेता सिंह की मौजूदगी में 61 बीडीसी सदस्यों ने सदन में चर्चा की। इसके बाद एक बजे ब्लॉक प्रमुख वेद व्यास निराला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान शुरू हुआ। इनमें 46 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। वहीं, 12 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में वोट किया। एक मत अवैध पाया गया। वहीं, सिंहुठा के कपिल कुमार व मोजपुर की शायरा बानो को पहचान पत्र के अभाव में मत देने से रोक दिया गया। एसडीएम डेरापुर ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में 59 बीडीसी सदस्यों ने वोट डाले। अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
बड़ागांव भिक्खी की बीडीसी सदस्य विंदेश्वरी शुक्ला के इस्तीफे देने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. विवेक द्विवेदी की पत्नी प्रीति निर्विरोध सदस्य चुनी गईं। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मुहिम तेज हुई। शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उनके समर्थन में विधायक निर्मला संखवार, अकबरपुर मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी, गुड्डन सिंह, श्याम मोहन दुबे, बब्बन शर्मा, राम विलास त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशलाल कटियार, महावीर त्रिपाठी, श्याम सिंह सिसौदिया, प्रयाग नारायण शुक्ल, रामकिशोर पांडेय, सुभांश मिश्र समेत अन्य भाजपाई नेता मौजूद रहे।