फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Deputy CM will eat dalit house at Chhanja village

छांजा गांव में दलित के घर खाना खाएंगे डिप्टी सीएम

Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will eat dalit house at Chhanja village
इसी मकान में भोजन करेंगे डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पतारा विकास खंड के छांजा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में 3 मई को रात्रि विश्राम करेंगे। गांव की दलित बेवा महिला छुन्नी देवी कोरी के घर खाना खाएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांव में डेरा जमाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को भाजपा सांसद ने स्कूल परिसर में चौपाल लगाई, इसके बाद छुन्नी देवी के घर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

छांजा गांव निवासी छुन्नी देवी के पति दिवंगत भगवानदीन कोरी घाटमपुर चीनी मिल में संविदा पर गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2009 में चीनी मिल बंद हो गई और वर्ष 2010 में भगवानदीन की बीमारी से मौत हो गई। छुन्नी देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद उसे मात्र 1900 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। पति के नाम मात्र एक बीघा कृषिभूमि है जिसमें खाने भर को अनाज पैदा नहीं होता है। बड़ी बेटी वंदना की शादी हो चुकी है। उससे छोटी बेटी रमा देवी स्नातक और अविवाहित है। सबसे छोटा बेटा रवींद्र कुमार बड़ी बहन के यहां पानीपत (हरियाणा) में रहकर पालीटेक्निक कर रहा है। घर में छुन्नी देवी और उसकी छोटी बेटी रमा रहते हैं।
विज्ञापन


चौड़ा आंगन और खुली जगह
घाटमपुर। डिप्टी सीएम को जिस घर में खाना खाना है, उसका चयन इसलिए किया गया है कि अंदर खुली जगह और चौड़ा आंगन है। 20-25 लोग एक साथ आसानी से बैठकर भोजन कर सकते हैं। घर के आगे और पीछे की ओर भी खुली जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम को खाना खिलाना सौभाग्य होगा
घाटमपुर। छुन्नी देवी ने बताया उनके घर अकबरपुर सांसद देेवेंद्र सिंह भोले अधिकारियों के साथ आए और बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या उनके घर पर खाना खाएंगे तो उसे बेहद खुशी हुई। डिप्टी सीएम को खाना खिलाना उसका सौभाग्य होगा। वह डिप्टी सीएम से अपनी बेटी और बेटे को नौकरी दिलाने की गुहार करेगी।


आंधी में उड़ गया था शौचालय का दरवाजा
घाटमपुर। जिस घर में डिप्टी सीएम के भोजन की व्यवस्थाप्रस्तावित है, उस घर के शौचालय का दरवाजा आंधी में उड़ गया था। गृहस्वामिनी छुन्नी देवी कोरी ने बताया कि इसके बाद किसी तरह उसने प्लास्टिक का दरवाजा लगवाया है जिसकी कुंडी टूट जाने से उसे रस्सी के सहारे बांधना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed