{"_id":"57040e394f1c1b5935c815ab","slug":"demolition-on-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में बाधा बने वकीलों के बस्ते ढहाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में बाधा बने वकीलों के बस्ते ढहाये
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को नवनिर्मित तहसील भवन के परिसर में बने वकीलों के बस्ते ढहा दिए गए। भोगनीपुर के तहसीलदार का कहना है कि इन बस्तों से निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। वकीलों की सहमति से उनको ढहा दिया गया।
मालूम हो कि नए भवन में तहसील कार्यालय व्यवस्थित कराने की मांग को लेकर एक अप्रैल से वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरने पर बैठे थे। सोमवार को आंदोलन स्थगित कर दिया गया। तीन साल से तहसील कार्यालय का संचालन अस्थाई रूप से आरएसजीयू पीजी कॉलेज के छात्रावास में हो रहा है।
तहसीलदार ओमप्रकाश शुक्ल ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर जेसीबी से अवरोध बने बस्ते ढहा दिये गए। मलवा हटवाकर निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। नायब तहसीलदार संजयसिंह भी मौजूद रहे। उधर, बस्ता ढहाए जाने के दौरान वकील मलवे में दबे अपने सामान समेटते रहे।