{"_id":"59f62a404f1c1bda538b9bbb","slug":"deleted-hoarding","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाई गई होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाई गई होर्डिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर में होर्डिंग पोस्टर हटवाते नगर पंचायत कर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर निकाय चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के अनुपालन के लिए दूसरे दिन भी होर्डिंग हटाने अभियान जारी रहा। अकबरपुर में नगर पंचायत कर्मी दीवारों पर लगी होर्डिंग व पोस्टर हटाने में लगे रहे। वहीं अन्य नगर पंचायतों में होर्डिंग हटाओ अभियान चलता रहा।
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। आचार संहिता अनुपालन के लिए सभी अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। सबसे पहला काम नगर पंचायत की दीवारों में लगी राजनैतिक पार्टियों की होर्डिंगों को हटवाने का काम शुरू किया गया है। दूसरे रविवार को अवकाश होने के बाद भी होर्डिंग व पोस्टरों से पटी पड़ी दीवारों को साफ करने का काम होता रहा।
अकबरपुर में वरिष्ठ लिपिक राजेश शर्मा के नेतृत्व में कर्मी नेहरू नगर, कोतवाली रोड, आघू रोड, कस्बा के अन्य वार्डों में शाम तक लगे रहे। इसके अलावा आलमचंदपुर में अभियान चलाया गया। इसी वर्ष नगर पंचायत क्षेत्र का विस्तार हुआ है जिसमें आसपास के मुरीदपुर, नबीपुर, शहजादपुर, स्वरूपपुर आदि 15 गांवों को नगर पंचायत अकबरपुर में शामिल गया है। इन गांवों में भी प्रत्याशियों ने होर्डिंग व पोस्टर लगा रखे हैं। नगर पंचायत पहले कस्बे को साफ सुथरा करने के बाद गांवों की ओर रुख करेगा। एसडीएम मनोज सिंह ने बताया कि दीवारों पर लगी प्रचार सामग्री हटवाई जा रही है, दूसरे दिन करीब डेढ़ होर्डिंग उतारी गई हैं। पूरी तरह से प्रचार सामग्री हटाने के बाद ही अभियान बंद होगा।