फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   phone and mony loot in rashulabad

युवक से मोबाइल-नगदी लूटी, ग्रामीणों दो ने दबोचा

Thu, 25 May 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
 phone and mony loot in rashulabad
पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक से मंगलवार की रात बाइकसवार तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन तथा 2900 रुपये छीन लिए। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने रसूलाबाद बाजार में दो युवकों को घेरकर पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के  हवाले कर दिया। जबकि, एक बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल दिया।
विज्ञापन


रसूलाबाद के यादवनगर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए रोजाना दौड़ लगाता है। मंगलवार की रात वह अभ्यास कर घर लौट रहा था। मां वैष्णो देवी डिग्री कॉलेज के निकट लहरापुर रोड पर  बाइक सवार युवक आए और धक्का मारकर गिरा दिया। मोबाइल तथा 2900 रुपये लूटकर रसूलाबाद की ओर भाग निकले। शोर मचाने पर पीछे से आ रहे दो युवकों ने फोन पर आगे जानकारी दे दी। इस पर ग्रामीणों ने बाजार में दो युवकाें को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने अपने नाम राहुल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चांवरपुर अजीतमल औरैया तथा प्रांशु उर्फ  सतेंद्र पुत्र छोटे सिंह निवासी मोहद्दीपुर अजीतमल बताया। भागने वाले युवक का नाम आशु पोरवाल निवासी अटसू औरैया बताया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास बिना नंबर की काली बाइक बरामद की गई है। थानाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed