{"_id":"578e89314f1c1b347fc4bdda","slug":"death-of-the-couple-against-unidentified-container-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति की मौत पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति की मौत पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसरी गांव के निकट कंटेनर की चपेट में आकर दंपति की मौत के मामले में मृतक के नाना ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
औरैया जनपद के मोहल्ला बस्ती रोड बेला निवासी गुरुप्रसाद पुत्र खयालीराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका नाती ऋषभ पत्नी के साथ कानपुर की ओर जा रहा था। चालक की लापरवाही से कंटेनर ट्रक पलट गया, जिससे बाइकसवार ऋषभ व उसकी पत्नी की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। उसका चालक फरार हो गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर नाना ने बताया कि ऋषभ के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने ही उसका पालन पोषण किया है। इस वारदात ने उनका सब कुछ छीन लिया। वहीं परिवार का चिराग बुझने से ऋषभ की मां सुधबुध खो बैठी है।