{"_id":"596fb9ee4f1c1bc1378b4661","slug":"death-of-innocent-by-falling-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर शिवली गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूछताछ कर घटना की जानकारी की। सिंहपुर निवासी सुनील का कच्चे मकान की दीवार बुधवार को अचानक ढह गई। इससे दीवार के पास ही खेल रही उसकी भांजी रूचि (5) मलबे में दब गई। शोर-शराबा मचने के बाद परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
मासूम ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना एसडीएम राजीव कुमार पांडेय, तहसीलदार राजीव उपाध्याय, इंस्पेक्टर राधामोहन द्विवेदी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार राजीव कुमार उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि मृतिका के परिजनों को आपदा राहत से चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।