फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Death of a farmer in suspected condition

संदिग्ध दशा में किसान की गोली लगने से मौत

Fri, 23 Mar 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
 Death of a farmer in suspected condition
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के चंपतपुर संजती बादशाहपुर गांव में बुधवार की भोर पहर किसान की खेत के समीप संदिग्ध दशा में गोली लगने से मौत हो गई। खेतों की ओर गए ग्रामीण ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक किसान के सिर और गर्दन पर दो गोली लगी। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों का दावा है कि किसान ने गर्दन के पास तमंचा रखकर खुद को गोली मारी। गोली एक लगी या दो इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले की तहरीर नहीं दी गई है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच फंसने से पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


चंपतपुर संजतीबादशाहपुर गांव निवासी अशर्फीलाल यादव के लाला, राजेंदर और राजू तीन पुत्र थे। ग्रामीणों के मुताबिक अशर्फीलाल की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। तब से तीनों भाइयों में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। राजू (35) का अपने दोनों बड़े भाइयों से जमीन को लेकर कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है, विवाद के कारण घर और पंचायत में कई बार फैसले भी हुए पर परिवार की कलह कम न हुई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पति बलराम सिंह ने बताया कि बुधवार को भी तीनों भाइयों और उनकी पत्नियों में पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई। गुरुवार भोर पहर ही राजू अपने मक्का खेत की सिंचाई के लिए खेतों पर गया था। जहां सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों को राजू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा, पास ही एक तमंचा भी पड़ा मिला है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने शव के आसपास से साक्ष्य जुटाएं। वहीं एसओ एके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे बच्चे तो अनाथ हो गए..
चंपतपुर संजती बादशाहपुर गांव निवासी राजू की मौत के बाद पत्नी राखी और तीन बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। पति के शव पर पत्नी राखी बिलख कर परिवार के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगा रही थीं। ग्रामीणों के मुताबिक राजू ही परिवार का मुखिया था। उसकी मौत के बाद दो बेटी और एक बेटा अनाथ हो गए।राखी और तीन बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। पति के शव पर पत्नी राखी बिलख कर परिवार के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगा रही थीं। ग्रामीणों के मुताबिक राजू ही परिवार का मुखिया था उसकी मौत के बाद दो बेटी और एक बेटा अनाथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed