{"_id":"5af1fce24f1c1ba0098b8c49","slug":"death-of-a-bike-rider-by-a-dump-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
श्रीकांत फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रनियां हाईवे पर कानपुर से अकबरपुर की ओर जा रहे बाइक सवार सिपाही और उसकी पत्नी को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। वहीं हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात शुरू कराया।
जालौन जनपद के उरई बोदपुरा कुकरगांव के मूल निवासी श्रीकांत सिंह चौहान (50) कानपुर नगर के रेलबाजार में परिवार संग रहते थे। वह महाराजपुर थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। मंगलवार शाम वह बाइक से हेलमेट लगाकर पत्नी उर्मिला सिंह संग राजपुर क्षेत्र के पिटाकपुर गांव स्थित ससुराल में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रनियां चौकी के निकट मिट्टी लादकर जा रहे डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों हाईवे पर गिर गए। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने डंपर आगे बढ़ा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर के आगे का पहिया सिपाही पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने डंपर के नीचे पड़ी महिला को गंभीर हालत में बाहर निकाला। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसे के बाद कानपुर से अकबरपुर की ओर जाने वाली लेन में कुछ देर के लिए जाम लग गया। बाद में पुलिस ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
रनियां चौकी इंचार्ज बीके तिवारी ने बताया कि चालक को हिरासत में लेने के साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।