{"_id":"593709184f1c1b811c9c8cd7","slug":"dead-body-found-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के रनियां चौकी क्षेत्र के सिहुराभावन से अहिरानी जाने वाले मार्ग में मंगलवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस के छानबीन में मृत युवक किशरवल गांव के युवक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। अकबरपुर कोतवाली के किशरवल गांव निवासी राम खिलावन प्रजापति (40) पुत्र मथुरा प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। उसका शव अहिरानी गांव को जाने वाले कच्चे मार्ग किनारे पड़ा मिला। यह देख वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर रनियां चौकी इंचार्ज वीपी पांडेय, अकबरपुर कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने पहुंच कर छानबीन शुरू की। काफी प्रयास कि बाद उसकी शिनाख्त हुई। मौके पर पहुंचे भाई रामेश्वर ने बताया कि रामखिलावन किसी काम से अहिरानी जाने की बात कह कर सुबह घर से साइकिल से निकला था। चौकी इंचार्ज वीपी पांडेय ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
भाई रामेश्वर ने बताया कि राम खिलावन की पत्नी सावित्री देवी की 8 वर्ष पहले मौत हो गई थी। मृतक के दो बेटियां रीता (16) और स्वाती (18) हैं। पिता की मौत की खबर मिलते बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके सिर से मां बाप का साया उठ गया। पड़ोस की महिलाएं दोनो को ढांढस बंधाती रहीं।
विज्ञापन
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
भाई रामेश्वर ने बताया कि राम खिलावन की पत्नी सावित्री देवी की 8 वर्ष पहले मौत हो गई थी। मृतक के दो बेटियां रीता (16) और स्वाती (18) हैं। पिता की मौत की खबर मिलते बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके सिर से मां बाप का साया उठ गया। पड़ोस की महिलाएं दोनो को ढांढस बंधाती रहीं।
विज्ञापन