{"_id":"59c2c1d34f1c1b96688b59c5","slug":"dead-body-found-on-road-murder-aligation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
माौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
राजपुर थाना क्षेत्र में मदियापुर देसी शराब ठेका के पास मुगलरोड के किनारे संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी एमपी सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार की सुबह सड़क के किनारे युवक का शव देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने युवक की शिनाख्त की। ग्रामीणों के बताने पर मृतक शमसुद्दीन (31) उर्फ बौरे लाला के पिता सट्टी क्षेत्र के अफसरिया निवासी नसीरुद्दीन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पिता नसीरुद्दीन ने बताया कि शमसुद्दीन मजदूरी करता था। गत मंगलवार को बिना बताए घर से चला गया था। देर शाम तक वापस न आने पर तलाश किया जा रहा था। थाना इंचार्ज रोशनलाल ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि शमसुद्दीन शराब का लती था। ज्यादा शराब पीने से मौत होने का अनुमान लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हर पहलू पर जांच की जाएगी।