फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   dead body found in canal

बंबे में उतराता मिला युवक का शव

Fri, 30 Jun 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
dead body found in canal
श्‍ाव - फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पिलखिनी गांव के पास बंबे में एक युवक का शव मिला है। मृतक के बड़े भाई ने शराब के नशे में गिरकर मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीएसपी एमपी सिंह ने बताया कि खारजा बंबी के बरसाती पानी में उतराता हुआ शव बरामद किया गया। यह करीब दो दिन पुराना लग रहा है। मृत युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। बरौर थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी रामप्रकाश ने अपने छोटे भाई उमेश (28) के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन


बताया कि उमेश दिल्ली में सिलाई का काम करता था। उसकी पत्नी शकुंतला, पुत्री दीक्षा, पुत्र अभिषेक, विशाल गांव में ही रहते हैं। उमेश एक पखवारे पहले घर आया था। उसकी किसी से रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन


वह शराब की लती था। वह सोमवार को दिल्ली जाने की बात कहकर घर से गया था। इस बीच उससे फोन पर भी संपर्क नहीं हुआ।  वह नशे में सूखे बंबे में गिर गया हो। गुरुवार को भोर पहर बारिश होने से बंबे में पानी भर गया, जिससे उसका शव उतराने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बंबे में दो दिन से पड़े शव पर किसी की नजर न पड़ने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी जेब से एक फोन नंबर लिखी पर्ची और कुछ रुपये मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed