फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Dead bodies found in five forests, suspected predators

जंगल में पांच मोरों के मिले शव, शिकारियों पर शक

Sun, 08 Jul 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies found in five forests, suspected predators
जंगल में मृत पड़े मोर । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। कस्बे के जोत और उसरी गांव के बीच स्थित जंगल में पांच मोर के शव पड़े मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि मोर की मौत शिकारियों द्वारा फेंके जहरीले दाने खाने से हुई है।  
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने जोत-उसरी के बीच स्थित जंगल में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत पड़े होने की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने वन विभाग के कर्मचारी गंगाराम तथा श्रीकृष्ण को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत मोरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.गीतम सिंह ने किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो लगभग एक दर्जन मोर मृत पाए गए थे, जिनमें कुछ मोरों को कुत्ते खा गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने शक जताया कि बड़ी संख्या में मोरों की मौत के पीछे शिकारियों की ओर से फेंके जहरीले दाने खाने से हो सकती है। जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed