{"_id":"57accfb54f1c1b3a1cee5e20","slug":"ddikha-viral-fever-spread-many-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददिखा में फैला वायरल बुखार, कई बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददिखा में फैला वायरल बुखार, कई बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती ददिखा की बीमार महिला का उपचार करते डाक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात और मौसम में बदलाव के कारण क्षेत्र में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना दो से तीन सैकड़ा बुखार से पीड़ित ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
ददिखा ग्राम प्रधान सहित, नानामऊ, बरौली, झपटबाजपुर सुभानपुर, बीबीपुर सहित कई गांवों में डायरिया के साथ-साथ वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है।
क्षेत्र के ददिखा गांव में वायरल बुखार ग्रामीणों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ग्राम प्रधान के अलावा गांव के नरेंद्र, सिपाहीलाल, गणेश, परशुराम के घर पर कुल 10 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।
गांव की ही राजेश्वरी पत्नी दुलारे को डायरिया होने से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वायरल से ग्रसित ग्राम प्रधान ने बताया कि कोई डाक्टरों की टीम नहीं पहुंची है। झोलाछाप डाक्टर ग्रामीणों से जमकर वसूली कर रहे हैं, जबकि वायरल लगातार ग्रामीणों को प्रभावित कर रहा है। सीएचसी प्रभारी डा. अरविंद भूषण ने बताया कि बरसात में दूषित पेयजल, भोजन और गंदगी के कारण डायरिया रोग विस्तार पकड़ता है।
विज्ञापन
यदि ग्रामीण सावधानी बरतें से काफी हद तक बरसात में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। ददिखा गांव के अलावा कई गांवों से वायरल मरीजों की भारी आवक सीएचसी में है, जिनकी बारीक जांच के बाद दवाएं दी जा रही हैं, अपील कर कहा कि बुखार, खासीं और दस्त-उल्टी जैसी समस्या होने पर झोलाछाप डाक्टर और दवाखाने की टेबलेट लेने के सापेक्ष सीएचसी या नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर दवा लें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. अरविंद भूषण का तबादला जिले के बिधनू सीएचसी में कर दिया है। शासनादेश 20 जुलाई को जारी हो चुका है, लेकिन क्षेत्र में फैली डायरिया, वायरल को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने सीएचसी प्रभारी को रिलीव नहीं किया है।