फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   DCM broke the railing and fell into the river

पुल की रेलिंग तोड़ नाले में गिरी डीसीएम

Tue, 23 Aug 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
पुल की रेलिंग तोड़ नाले में गिरी डीसीएम
विज्ञापन

भरुआ-सुमेरपुर (हमीरपुर) से साबुन के गत्ते लादकर अमेठी जा रही एक डीसीएम पुल की रेलिंग तोड़ते हुए जवाहर नाले के भीतर जा गिरी। हादसे में चालक किसी तरह बच निकला। जबकि, खलासी का समाचार लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल पाया। लापता खलासी की तलाश और नाले में गिरी डीसीएम को बाहर निकालने की कवायद जारी थी।

रविवार की देर रात गांव चंदपुरवा, थाना सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी चालक हमीद (40) पुत्र नूर मोहम्मद खलासी चरन सिंह यादव (32) फूलसिंह निवासी ग्राम पलरा थाना सुमेरपुर (हमीरपुर) के साथ भरुआ (हमीरपुर) से साबुन के गत्ते और वाशिंग पाउडर लादकर अमेठी जा रहा था।
विज्ञापन


रात तकरीबन 11 बजे के आसपास वह यमुना नदी का पुल पार करके जैसे ही कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित जवाहर नाले के पुल पहुंचा। तभी स्टेयरिंग फेल हो जाने से डीसीएम पुल की रेलिंग तोड़ती हुई गहरे नाले में जा गिरी। इस दौरान चालक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया। उसे इलाज के लिए हमीरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, खलासी गहरे नाले में लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर सजेती थानाध्यक्ष एपी वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाले में गिरी डीसीएम को बाहर निकलवाने की कवायद और खलासी की तलाश शुरू कराई। रामपुर गांव और हमीरपुर से गोताखोर और नाव के साथ ही क्रेन भी मंगवाई गई। लेकिन, घटना के 25 घंटे बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक एसडीएम (घाटमपुर) सुखवीर सिंह और सीओ जीतेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed