फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Daughters do not hide any event, not afraid

बेटियां किसी घटना को न छुपाएं, न डरें

Mon, 03 Oct 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Daughters do not hide any event, not afraid
महिला पावर लाइन 1090 के प्रति जागरूकता संबंधी चित्र बनाए खड़ी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर महाविद्यालय में महिला पावर लाइन 1090 चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कला कृत्रियों को सीओ अकबरपुर पवित्र मोहन त्रिपाठी, अग्निशमन अधिकारी रामदरश, यातायात प्रभारी एमके सिंह, थानाध्यक्ष फरमूद अली पुंडीर, महिला थानाध्यक्ष हेमलता ने देखकर उनका मूल्यांकन किया व अंक प्रदान किए।


इसके बाद टॉप 20 कलाकृत्रियों को चिह्नित किया गया। इन्हें जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
एएसपी ने बताया कि बेटियां किसी भी घटना को न छुपाएं, न ही डरें।


विद्यालयों की छात्राओं को शक्ति परी बनाया जा रहा है, जिन्हें विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा प्राप्त होगा। ये शक्ति परी स्कूल-कालेज आते-जाते समय महिलाओं के विरुद्ध होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगी। आवश्यकता पड़ने पर वीमेन पावर लाइन 1090 पर फोन कर कंट्रोल रूम के पुलिस अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीड़िता को सहायता दिलाएंगी।
विज्ञापन



टॉप ट्वेटी में फैजान अली, अजरा, नेहा कुशवाहा, प्राची, अंजू देवी, प्रिया देवी, अर्चना, अल्का, अखिलेश कुशवाहा, अनम, उमा देवी, प्रियंका सिंह, स्वाती, शकुंतला देवी, शिवानी अवस्थी, मानसी सिंह, प्रतीक्षा पाठक, शिवानी शर्मा, शशांक, राहुल कुमार चयनित हुए। इन सभी का पुलिस अधिकारियों ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सोसाइटी फार ग्रीन इंडिया हाईटेक सिटी के रजत गुप्ता, अनुरुद्ध यादव, राघवेंद्र गुप्ता, राधिका मिश्रा, रुचि पाल, सोनिया खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed