फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Dashed to the noise in the bank, police baton

बैंक में शोरशराबा करने पर पुलिस ने पटकी लाठियां

Sat, 24 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dashed to the noise in the bank, police baton
मंगलपुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में ग्राहकों की लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से बैंक में कैश समस्या खत्म नहीं हो रही है। मंगलपुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रुपये के लिए लाइन में आगे लगने के चक्कर में आपस में धक्का- मुक्की हो गई। इस पर लाइन में खड़े लोग शोरशराबा करने लगे। इस पर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों में लाठी फटककर भीड़ को काबू में किया। तत्पश्चात लोगों ने लाइन में लगकर लेनदेन किया।
विज्ञापन



बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में पुराने नोट बंद होने से लोगों की कतार नहीं टूट रही है। शुक्रवार सुबह से बैंक में लंबी लाइन लग गई। दस बजे बैंक खुलने के बाद ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग बाद में आकर लाइन में आगे लगने का प्रयास करने लगे। इस पर पहले से खड़े लोगों ने विरोध किया और आने वाले लोगों को लाइन में आगे नहीं लगने दिया। इस पर धक्का मुक्की के साथ शोरशराबा होने लगा।
विज्ञापन



बैंक की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के शांत न होने पर लाठी पटकना शुरू कर दिया। इस पर जबरन लाइन में लगने का प्रयास कर रहे लोग वहां से खिसक गए। तत्पश्चात सुरक्षाकर्मियोा की देखरेख में लोगों ने लाइन से रुपये का लेनदेन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलपुर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विनम्र नारायण ने बताया कि ग्राहकों को रुपये का लेनदेन किया जा रहा है। कस्बा प्रभारी दरोगा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक में लगी लाइन में कुछ लोग जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे,  उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पीछे कर ग्राहकों का लेनदेन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed