{"_id":"e6cc8d30b45637b34635fa5955442dff","slug":"damage-handpump-in-tiwaripur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ छह हैंडपंप ही रिबोरिंग लायक मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ छह हैंडपंप ही रिबोरिंग लायक मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव कस्बे के तिवारीपुर गांव में मंगलवार को जल निगम की तीन टीमों ने 13 हैंडपंपों को खोलकर गहराई जांची। छह की रिबोरिंग कराए जाने की जरूरत बताई गई।
जबकि, सात में कम गहराई की बोरिंग पाने की बात कही। जल निगम के जेई वीएम श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य हैंडपंप सही गहराई में लगे पाए गए हैं।
तिवारीपुर गांव में 10 हैंडपंपों के खराब होने और पानी कम निकलने की शिकायत के चलते पेयजल संकट व्याप्त है। अमर उजाला में इस समस्या का खुलासा होने पर जल निगम के अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया।
जेई ने बताया कि लोहिया समग्र ग्राम घोषित होने से पहले लगवाए गए सात हैंडपंपों की बोरिंग की गहराई कम है। जांच करने पर उनमें 120 से 150 फिट की जगह सिर्फ 95 से 105 फिट के आसपास गहराई पाई गई है।
विज्ञापन
वर्ष 2012-13 में लगे अन्य हैंडपंपों की बोरिंग 200 या इससे अधिक गहराई में हुई है। मंगलवार को खराब हैंडपंपों की मरम्मत करने के लिए गांव में मशीन और प्लास्टिक के पाइप एवं अन्य सामान को साथ पहुंची तीन टीमों ने काम शुरू किया।