फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Cylinder bursts Wall fell, property worth millions of ash

सिलेंडर फटने से दीवार गिरी, लाखों की संपत्ति राख

Wed, 10 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में सोमवार की देररात खाना बनाते समय आग लग गई। सिलेंडर तेज धमाके से फट गया। जिससे घर की दीवार गिर गई। घर में रखे जेवर, नगदी, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने दो घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में मौजूद लोगों ने बाहर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन



रामपुर टप्पेवांन गाव निवासी मनमोहन सिंह की पुत्री लक्ष्मी सोमवार की देर रात गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। पत्नी शांती देवी वहीं पर बैठी थी। सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग की लपटें उठने लगी। रसोई में आग लगते ही लक्ष्मी और शांति शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागीं।
विज्ञापन


घर में लगी आग को देखकर ग्रामीण पहुंचे। लेकिन आग का फैलाव ज्यादा होते ही ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल वाहन मंगवाया। दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे, तभी सिलेंडर तेज धमाके  से फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवार गिर गई। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घर में रखी 50 हजार की नगदी, जेवर, कपड़ा अनाज आदि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। कानूनगो सुरेश मिश्रा ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट डेरापुर तहसील भेजी जा रही है।
झींझक चौकी के एचसीपी रणबीर चौहान ने बताया की हादसे का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed