{"_id":"585995004f1c1b1e64e3a4bf","slug":"crossing-crossing-closed-teachers-train-sliced","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद क्रासिंग पार कर रहा शिक्षक मालगाड़ी से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद क्रासिंग पार कर रहा शिक्षक मालगाड़ी से कटा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Wed, 21 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षति बाइक के टुकड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रूट के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद होने के बावजूद जल्दबाजी बाइक सवार शिक्षक को भारी पड़ी। मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मोबाइल से टीचर की शिनाख्त की गई।
डभारी जोत थाना रसूलाबाद निवासी शिक्षक सुरेश सिंह (37) पुत्र रामसेवक भिखनापुर के कुरियनपुरवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। मंगलवार को क्रासिंग का फाटक सुबह 11 बजे के करीब बंद था। सुरेश बाइक को नीचे से गुजारकर ट्रक पार कर रहे थे कि मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
मौके पर पहुंचे आरपीएफ प्रभारी केके पांडेय ने शिक्षक के मोबाइल से परिजनों को घटना के बाबत सूचना दी। देर शाम सुरेश के भाई नरेश ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जीआरपी एसआई छेदीलाल के मुताबिक हेलमेट लगाए होने की वजह से मालगाड़ी की आवाज शिक्षक को सुनाई नहीं पड़ी होगी। इसकी चलते हादसा हुआ।