{"_id":"5a00bf994f1c1ba7678b9d0e","slug":"crm-team-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा जिला अस्पताल पहुंची सीआरएम टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा जिला अस्पताल पहुंची सीआरएम टीम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में निरीक्षण करती सीआरएम टीम
- फोटो : अमर उजाला
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत देखने आई कामन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम ने सोमवार को सरवनखेड़ा पीएचसी का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने फिर से जिला अस्पताल पहुंच कर निरीक्षण किया। वहीं, टीम को वहां दोबारा देखकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
टीम ने प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट, ब्लड बैंक आदि का निर्माण बंद होने के बाबत जानकारी ली। इससे पहले सोमवार को टीम सरवनखेड़ा सीएचसी पहुंची। वहां नर्सों से उनकी सामान्य जानकारी के बाबत सवाल किए, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई। दवा का स्टाक, प्रसव कक्ष आदि का पूरा निरीक्षण किया।
टीम ने जिला अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस का निरीक्षण किया। लाकबुक आदि देखी। इसके बाद आयुष विंग में जाकर दवाओं के बारे में जानने के बाद वहां संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। ओपीडी के बारे में जानकारी की। इसके बाद महिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में जाकर नर्सों से कई सवाल किए, जिसमें नर्से संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। महिला आपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही टीम ने ट्रामा सेंटर के संचालन न होने, मैटरनिटी होम वार्ड का संचालन न होने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
वहीं, बर्न यूनिट का निर्माण कार्य बंद समेत कई परियोजनाओं को अधूरा देखकर निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को भी बुलवाया है। जबकि वित्तीय टीम के सदस्य रसूलाबाद सीएचसी पहुंचकर वहां के अभिलेख खंगाले। टीम में डॉ. हिमांशु भूषण, जितेंद्र अरोड़ा, अंबादत्त बावरी, कौशल कुमार, डॉ. चेतन, वेंकटेश रोडावर, सरवरी उबेल आदि शामिल हैं। टीम के प्रभारी ने कहा कि वह स्वास्थ्य संबंधी हर योजना का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं।
योजनाओं की हकीकत के बारे में सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेंद्र रावत, सीएमएस डॉ. पंकज श्रीवास्तव, महिला सीएमएस डॉ. कुमकुम शर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ बीपी सिंह, महेंद्र जतारिया आदि मौजूद रहे।