{"_id":"1d85ce2499680bccf9ab1cebb0d01e79","slug":"two-house-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जलती मोमबत्ती गिरने से दो घर जले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलती मोमबत्ती गिरने से दो घर जले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती थाना क्षेत्र के हमिरामऊ गांव में शनिवार की देर रात आग लग जाने से दो घर जल गए। हादसे में करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने की घटना जलती हुई मोमबत्ती गिर जाने से हुई।
दमकल ने गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया। हमिरामऊ गांव निवासी यदुनाथ प्रजापति ने बताया कि उसका पुत्र देवमोहन मोमबत्ती जलाकर देर रात तक पढ़ाई करता रहा।
रात में नींद लग जाने से वह जलती मोमबत्ती छोड़कर सो गया। इसी दौरान मोमबत्ती नीचे गिर गई और वहां रखे बिस्तरों में आग पकड़ ली।
जब तक घरवाले जान पाए तब तक आग ने खपरैल और छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
देखते ही देखते पड़ोसी शिवकुमार प्रजापति के मकान को भी आगोश में समेट लिया।
जब तक लोग दौड़े और आग बुझाने की कोशिश शुरू की तब तक दोनों घरों में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर देर रात घाटमपुर से फायर बिग्रेड भी मौके पर गई।
विज्ञापन
यदुनाथ ने बताया कि आग से दोनों घरों में तकरीबन दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घरों में कपड़ा, अनाज और अन्य सामान कुछ भी नहीं बचा है।
तहसीलदार ने बताया कि क्षति के आकलन कराने के लिए राजस्व लेखपाल को गांव भेजा गया है।